बिग बॉस फेम हेमा शर्मा,

सिंगर डॉ दीपा नारायण झा, सुनील पाल, ऎक्टर अली खान, सिंगर Tarannum मलिक जैन, ऎक्टर रमेश गोयल, रेखा राव, दीपक देसाई दीपक, ब्राइट आउटडोर मीडिया के प्रतिनिधि, सहित कई हस्तियां हुईं सम्मानित_
मुम्बई। मुम्बई में अवार्ड फंक्शन के किंग कहे जाने वाले डॉ कृष्णा चौहान ने महिला दिवस के उपलक्ष्य पर ‘मिस एंड मिसेज इंडिया 2026 और नारी शक्ति सम्मान 2026’ के 5वें सीज़न का भव्य आयोजन 13 मार्च को महानगर के प्रसिद्ध उपनगर अंधेरी पश्चिम स्थित मेयर हॉल में भव्य रूप से किया. केसीएफ प्रस्तुत इस पुरस्कार समारोह में उनको सम्मानित किया गया जिन्होंने समाज सेवा और मानव सेवा का उल्लेखनीय कार्य किया है। साथ ही अपनी कला और व्यक्तित्व का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समाज को नई दिशा प्रदान की हैं।
डॉ कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित इस अवार्ड समारोह में कई हस्तियां मौजूद रहीं जिनमें मुख्य अतिथि बिग बॉस फेम हेमा शर्मा, सिंगर दीपा नारायण झा (उदित नारायण की पत्नी), अली खान, सिंगर Tarannum मलिक, ऎक्टर रमेश गोयल, रेखा राव, सुनील पाल, दीपक देसाई दीपक, सिंगर और म्युज़िक डायरेक्टर चांद साधवानी का नाम उल्लेखनीय है।
हेमा शर्मा और दीपा नारायण झा सहित सभी मेहमानों ने दीप प्रज्वलित कर के कार्यक्रम की शुरुआत की. दीपा नारायण झा और Tarannum मलिक ने गाना भी गाया.
केसीएफ मिस एंड मिसेज इंडिया के ज्यूरी मेम्बर्स में डॉ दीपा नारायण झा, सिंगर रेखा राव और सिंगर डांसर कोमल कटारिया थीं.
बिग बॉस से मशहूर हुईं हेमा शर्मा ने महिला दिवस पर नारी शक्ति सम्मान पाकर अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि डॉ कृष्णा चौहान की हिम्मत की जितनी भी तारीफ की जाए कम है। नारियों के सम्मान के लिए यह महान कार्य उन्होंने किया.
लेखक कवि और गीतकार दीपक देसाई ने भी डॉ कृष्णा चौहान का आभार जताया और कहा कि केसीएफ फाउंडेशन के द्वारा वह मिस मिसेज इंडिया का प्लेटफार्म भी क्रिएट करते हैं ताकि महिलाओं को एक सुनहरा मौका मिले।
इस समारोह की ऐंकर आरजे आरती थी जिन्होंने बहुत सुन्दरता से मंच संचालन किया. उन्हें नारी शक्ति सम्मान से भी नवाजा गया.
ब्राइट आउट डोर मीडिया के सीएमडी योगेश लखानी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया उनकी जगह कंपनी की प्रतिनिधि ने ट्राफी स्वीकार की. उल्लेखनीय है कि ब्राइट आउट डोर मीडिया का सपोर्ट हमेशा डॉ कृष्णा चौहान के हर समारोह मे होता है और उनके अवार्ड्स की डिजिटल होर्डिंग्स मुम्बई के मुख्य सेंटर्स पर लगाई जाती है.
सिंगर सागर आचार्य, संदीप जी, सिंगर एन के नरेश, गीतकार विक्की नागर,
सोनल पांडे, विकेश सिंह (बबलू), रानी झा, अगस्त्य कुमार, मिस राधिका, अनिता राज, शाइस्ता देशमुख, मिराजुल इस्लाम, वैशाली भऊर्जर, डॉ अंजलि, मंगेश सहित कई मीडिया कर्मियों को भी पुरस्कृत किया गया.
मिस मिसेज इंडिया 2026 की थर्ड रनर अप रूबी, सेकंड रनरअप प्रियंका, फर्स्ट रनरअप पलक घोषित की गई (जो मात्र 16 साल की हैं). मिस इंडिया विनर ब्युटी chhada बनी, Mrs india विनर टीना कवर बनी. जबकि मिसेज इंडिया गोल्डन क्लास विनर रंजुला राय चौधरी हुईं. सभी विजेताओं ने अपनी खुशी प्रकट की और आयोजक डॉ कृष्णा चौहान को हार्दिक शुभकामनाएं दीं.





