मुंबई। फैशन, आत्मविश्वास और समावेशिता का संगम बना डिलाईट फैशन वीक – 6, जिसमें दिव्यांग प्रतिभागियों को भी रैंप पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर दिया गया। इस पहल ने फैशन जगत में समान अवसरों और सामाजिक समावेशिता का महत्वपूर्ण संदेश दिया। आयोजन के माध्यम से यह दर्शाने का प्रयास किया गया कि प्रतिभा किसी शारीरिक सीमा की मोहताज नहीं होती, बल्कि सही मंच और अवसर मिलने पर हर व्यक्ति अपनी पहचान बना सकता है।

इस भव्य फैशन शो को द शिव प्रोडक्शन्स के संस्थापक एस. पी. शिव ने प्रस्तुत किया। शो के पावर्ड बाय एनिग्मा इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के दीपक चतुर्वेदी रहे ।
कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी भागीदारों में डेवड्रॉप इंटरटेनमेंट और किआरा पेट वर्ल्ड के संस्थापक करण शर्मा एवं मनप्रीत कौर, साथ ही निलय मर्चेंट, ड्रीम व्हिस्टलर प्रोडक्शन, विष्णु तिवारी और रंजीत सिंह शामिल रहे। वहीं, स्पार्क स्पेक्ट्रा पेजेंट की शिखा एस. पिपलेवार ने एसोसिएट पार्टनर के रूप में सहयोग दिया।
शो की कोरियोग्राफी आयुष शर्मा ने संभाली। आयोजन को सफल बनाने में पूरी सपोर्टिंग टीम और सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
डिलाईट फैशन वीक – 6 ने फैशन को केवल ग्लैमर तक सीमित न रखते हुए प्रतिभा, विविधता और समान अवसरों को बढ़ावा देने का संदेश दिया। दिव्यांग प्रतिभाओं की भागीदारी इस आयोजन की विशेष उपलब्धियों में रही, जिसने फैशन मंचों को अधिक समावेशी बनाने की आवश्यकता को रेखांकित किया।





